10:10 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पीएम किसान योजना से जुड़ा वीडियो
यहां देखिए वीडियो:-
10:06 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: आज मिलेगी 22वीं किस्त
- पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त शाम को जारी होगी
- लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 22वीं किस्त मिलेगी
10:00 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पीएम किसान योजना के बारे में कुछ जरूरी बातें
- इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई
- इस योजना का उद्धेश्य किसानों को स्थायी आय का स्त्रोत देना
- किसानों को योजना के जरिए हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है
- अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं
09:55 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से 3 काम जरूरी हैं?
- किसानों के आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना
- ई-केवाईसी का पूरा होना और एक्टिव होना
- बैंक खाते का एक्टिव होना
09:50 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पीएम किसान योजना के जरिए कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण की कोशिश
- 11 करोड़ से अधिक किसान इस पीएम किसान योजना में पंजीकृत हुए
- इस बार 22वीं किस्त का लाभ 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा
09:45 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: 2 दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज जारी करेंगे 22वीं किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 मार्च और कल यानी 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे
- वे असम के कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे
- आज पीएम मोदी पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त भी जारी करेंगे जिसका करोड़ों किसानों को इंतजार है
09:36 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan 22th Kist Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘PM- किसान मेहनत का मान, माटी का सम्मान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।’
PM- किसान
मेहनत का मान, माटी का सम्मान
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 13 मार्च को देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। pic.twitter.com/PEtsTxDNot
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 12, 2026
09:30 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22th Installment: 22वीं किस्त को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने एक्स पर जानकारी दी
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय की तरफ से लिखा गया ‘समृद्ध और सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत की पहचान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के अंतर्गत ₹18,640 करोड़ से अधिक की 22वीं किस्त किसान भाइयों के खाते में हस्तांतरित करेंगे।’
समृद्ध और सशक्त किसान,
आत्मनिर्भर भारत की पहचान।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के अंतर्गत ₹18,640 करोड़ से अधिक की 22वीं किस्त किसान भाइयों के खाते में हस्तांतरित करेंगे।#PMKisan… pic.twitter.com/vrWkA13QS9
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 13, 2026
09:25 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan 22 Kist Live Updates: 22वीं किस्त से जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं?
सवाल: कौन जारी करेगा 22वीं किस्त?
जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगी।
09:21 AM, 13-Mar-2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live Updates: 22वीं किस्त से जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं?
सवाल: कहां से आज जारी होगी 22वीं किस्त?
जवाब: आज 22वीं किस्त अमस के गुवाहाटी से जारी होगी।












