आगरा में अमोनिया गैस रिसाव का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले शहर से लेकर खंदौली, एत्मादपुर और शमशाबाद तक फैक्टरी, कोल्ड स्टोरेज व चिलर प्लांटों में रिसाव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ज्यादातर घटनाएं जिन परिसरों में हुईं, वह आबादी के आसपास स्थित हैं। कुछ लोगों को जान तक गंवानी पड़ी, लेकिन जिम्मेदारों ने कभी इसके प्रति गंभीर कदम उठाए। नतीजतन, बृहस्पतिवार को फिर गैस रिसाव से आबादी की जान पर बन आई।
![]()











