नई दिल्ली. पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद की गई. फिल्में ही नहीं, बल्कि कई सुपरहिट गानों में भी दोनों सितारे नजर आ बवाल मचा चुके हैं. इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना तनी सा दे दा मजा जी धमाल मचा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह जमकर रोमांस और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है, जो भोजपुरी दर्शकों का फेवरेट बन गया है. इस वीडियो सॉन्ग को लोग बार-बार देख रहे हैं.
![]()










