Last Updated:
रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ी जिसको लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शंकर की फिल्म ‘वेलपरी’ में धनुष के साथ मेकर्स रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन अब विक्की कौशल के नाम पर विचार हो रहा है.
रणवीर सिंह को एक और झटका लगा है,
नई दिल्ली. रणवीर सिंह पिछले दिनों फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में घिरे हुए थे. इस फिल्म को रणवीर सिंह ने बीच में छोड़ दिया जिसके बाद से दोनों में तनातनी है. अब इन सबके बीच खबर आ रही हैं कि रणवीर का एक फिल्म से पत्ता कट गया है. इस अपकमिंग मूवी में वो साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाले थे, लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर के हाथ से ये फिल्म फिसल गई है.
धनुष संग दिखेंगे विक्की कौशल?
वलाई पेचु की एक रिपोर्ट के अनुसार शंकर ने अपनी फिल्म ‘वेलपरी’ के लिए विक्की कौशल से बात की है. खबरों की मानें तो मेकर्स ने विक्की कौशल को फिल्म के लिए लगभग तय कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल बयान देकर इसकी पुष्टि नहीं की गई है. बता दें, ‘वेलपरी’ सुवेंकटेशन के उपन्यास ‘वीर युग नायकन वेल परी’ पर आधारित है.
शंकर की पिछली फिल्म फ्लॉप थी
इससे पहले डायरेक्टर शंकर ने राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर को डायरेक्ट किया था. राम चरण की फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन मूवी बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी.
अब अगर विक्की कौशल की बात करें, तो पिछले साल फरवरी में आई फिल्म ‘छावा’ ने विक्की कौशल को ए-लिस्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब फैंस विक्की कौशल और धनुष को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










