बदायूं के दातागंज इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को दामाद हर्षित मिश्रा की हत्या की खबर सुनने के बाद यहां पोस्टमॉर्टम हाउस पर सबसे पहले उनके सास-ससुर पहुंचे। सास रीना मिश्रा ने बताया कि बुधवार को दामाद से उनकी बात हुई थी। तब हर्षित ने अपनी जान को खतरा बताया था। रीना मिश्रा ने बताया कि इससे पहले वह हर्षित के साथ क्षेत्र के विधायक के पास भी शिकायत लेकर गई थीं। मगर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। विधायक कभी अफसरों की तरफ बोलते रहे तो कभी अजय सिंह की तरफ। रीना मिश्रा ने कहा कि सब एक जाति के हैं। सभी ने मिलकर हर्षित को मार दिया।
Trending Videos
2 of 7
पोस्टमॉर्टम हाउस पर रोते-बिलखते परिजन
– फोटो : संवाद
रीना ने मीडिया को बताया कि सुधीर गुप्ता की जगह ज्वाइन करने के लिए मुंबई से आए अधिकारी बरेली के एक महंगे होटल में रुके हुए थे। हर्षित व इन अफसरों के बीच बीते दो दिनों से आपसी में ही झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि हर्षित को अजय प्रताप सिंह का एक साथी भी आकर धमकाता था। कहता था कि उसका कई गैंग के लोगों से संबंध हैं। हर्षित की सास का आरोप है कि जब प्लांट की मीटिंग में पांच लोग मौजूद थे तो दो लोगों को कैसे मार दिया गया जबकि तीन अन्य लोगों को खरोंच तक नहीं आई।
रीना ने कहा कि आखिर मेरे बच्चे को ही क्यों मार दिया गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और बेसुध हो गईं। हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा ने भी बृहस्पतिवार रात पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर कहा था कि एचपीसीएल के सीजीएम की भी इस हत्याकांड में पूरी भूमिका है। अजय प्रताप सिर्फ एक छोटा प्यादा है।
4 of 7
एचपीसीएल प्लांट में हुई थी दोनों अफसरों की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 जनवरी को ही डीएम से शिकायत कर दोनों अफसरों ने की थी सुरक्षा की मांग
दोनों अफसरों ने 14 जनवरी को भी डीएम अवनीश राय से मिलकर अजय प्रताप से खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। पहले चार फरवरी को उन पर हमला हुआ और 12 मार्च को हत्या ही हो गई।
पांच फरवरी को उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अजय प्रताप सिंह ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश कर अधिकारियों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि उसने खुद को नोएडा और शाहजहांपुर के कुख्यात गैंगस्टर गिरोहों से जुड़ा हुआ बताया। अपने शरीर पर चाकुओं के निशान दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। उसने खुलेआम धमकी दी कि वह सबको सबक सिखा देगा।