Last Updated:
एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट का पर्दाफाश करते हुए अपने फैंस को फ्रॉड अलर्ट जारी किया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई शख्स उनके नाम का सहारा लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है. माधवन ने स्पष्ट किया कि इस फेक प्रोफाइल या व्यक्ति का उनसे और उनकी टीम से कोई वास्ता नहीं है. उन्होंने फैंस से सतर्क रहने की अपील की है और साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है.
आर माधवन ने अपने फैंस को किया अलर्ट.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को फर्जी अकाउंट से बचने की सलाह दी है. एक्टर ने खुलासा किया कि कोई शख्स उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क साध रहा है और खुद को उनकी टीम का हिस्सा बता रहा है. माधवन ने स्पष्ट किया कि इस व्यक्ति या सोशल मीडिया अकाउंट से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इस धोखेबाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है ताकि फैंस किसी भी तरह के झांसे में न आएं.
View this post on Instagram
![]()











