Last Updated:
फिल्ममेकर जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं, तो अपने कहानी से लोगों का दिल जीतने के लिए पूरी जान लगा देते हैं. साल 1989 में भी यश चोपड़ा एक फिल्म लेकर आए थे. इस फिल्म में दो सुपरस्टार एक ही एक्ट्रेस पर फिदा हो जाते हैं. उस दौर की एक टॉप एक्ट्रेस तो फिल्म में शो पीस बनकर रह गई थीं.
नई दिल्ली. साल 1989 में आई वो ब्लॉकबस्टर, जिसकी कहानी ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही उसके सारे गाने भी हिट हुए थे. लव ट्रांयगल पर बनी इस फिल्म में जितने कलाकारों ने काम किया, वह सभी सुपरस्टार रह चुके हैं. फिल्म में मिस इंडिया रह चुकीं एक स्टार एक्ट्रेस तो खिलौना बनकर रह गई थीं.

यश चोपड़ा की उस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम है, चांदनी. इस फिल्म ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी तो, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म की कहानी को रिलीज से पहले कई बार बदला गया. लेकिन ये एक्सपेरिमेंट सही साबित हुआ.

फिल्म चांदनी में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. श्रीदेवी ने चांदनी के किरदार में इतिहास रच दिया था. ये फिल्म उनके करियर के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई थी. फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही श्रीदेवी का स्टारडम कई गुना बढ़ गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋषि कपूर के लिए भी ये फिल्म वरदान साबित हुई थी. अनिल कपूर के रिजेक्ट करने के बाद ये रोल उन्हें मिला था. लेकिन रोहित के किरदार में उन्होंने ऐसी जान फूंकी कि लोग उनके रोमांटिक अंदाज और इमोशनल रोल को देखकर हैरान रह गए थे.

‘चांदनी’ बनाने से पहले निर्देशक यश चोपड़ा को लोगों ने काफी मना किया था कि वह ये फिल्म न बनाए. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को जिद पर अड़कर बनाया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म का संगीत, कहानी और रोमांस- सब कुछ जबरदस्त था.

फिल्म में चांदनी का किरदार निभाकर, एक्ट्रेस को इसी नाम से पहचान मिलने लगी थीं. आज भी लोग उन्हें बॉलीवुड की चांदनी के नाम से जानते हैं. कई एक्ट्रेसस के रिजेक्ट करने के बाद भी श्रीदेवी ने इस रोल से तहलका मचा दिया था.

फिल्म में जूही चावला ने भी छोटा सा रोल निभाया था. मिस इंडिया रह चुकी जानी मानी एक्ट्रेस जूही का रोल तो फिल्म में श्रीदेवी के सामने खिलौना बनकर रह गया था. भले ही जूही ने कभी कहा न हो लेकिन आज भी उन्हें कहीं न कहीं पछतावा होगा.

बता दें कि फिल्म में विनोद खन्ना भी अहम रोल में नजर आए थे. विनोद खन्ना और ऋषि कपूर दोनों ही फिल्म में श्रीदेवी के रोल चांदनी से प्यार करते हैं. 1989 में आई इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.
![]()










