लखनऊ/एबीएन न्यूज। Lucknow स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसरों की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ‘डॉग स्क्वॉड’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक Gaurav Agrawal के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त Arun Tripathi के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल के अंतर्गत लखनऊ मंडल में कुल 09 प्रशिक्षित डॉग्स तैनात हैं। इनमें 03 ट्रैकर डॉग, 05 स्निफर विस्फोटक सर्च डॉग तथा 01 स्निफर नारकोटिक्स डॉग शामिल हैं। ये सभी डॉग्स रेलवे परिसरों, स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा की दृष्टि से नियमित रूप से तैनात रहते हैं और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में सुरक्षा बल की मदद करते हैं।

रेलवे सुरक्षा बल के इन श्वानों के साथ कार्य करने वाले हैंडलर्स को ट्रेन में यात्रा के लिए प्रथम श्रेणी पास तथा एसी प्रथम कूपे में यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रत्येक प्रशिक्षित डॉग की सेवा अवधि लगभग 10 वर्ष निर्धारित होती है। डॉग स्क्वॉड की सतर्कता और दक्षता के कारण रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। इससे यात्रियों को सुरक्षित और निर्भय यात्रा का भरोसा मिल रहा है।
![]()












