सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद में निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए Siddharth Jain, प्रेक्षक Election Commission of India एवं संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 22 मार्च (रविवार) को अपराह्न 2:30 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक भी आयोजित होगी।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Badri Nath Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत करें, जिससे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में आवश्यक अभिलेखों और प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से संपन्न करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
![]()











