Rajasthan Board Class 10 Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड ने पूर्व में जानकारी दी थी कि 10वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। करीब 10.68 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार है। ऐसे में रिजल्ट घोषित होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी होती है।
हालांकि, विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलती है। यहां आप बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे और उसकी कॉपी डाउनलोड भी कर पाएं। इसलिए नीचे बताए चरणों का पालन करके अभी पंजीकरण कर लें।
![]()











