कोन/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। चैत्र नवरात्रि को शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोन थाना पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट ओबरा न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नन्दलाल जायसवाल (55 वर्ष) और उनके पुत्र प्रिंस कुमार (18 वर्ष) निवासी लौकवाखांडी, चन्दन (19 वर्ष) निवासी बड़ाप कचनवा, ओमप्रकाश (26 वर्ष) निवासी लौकवाखांडी तथा भोलानाथ उरांव (55 वर्ष) निवासी बागेसोती शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![]()











