दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
– फोटो : X/AAP
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। मैं रविवार को दोपहर 12 बजे आप के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। इसके बाद सबको जेल में डाल दो। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। आप के नेताओं के पीछे पड़े हैं। पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा और अब मुख्यमंत्री के पीए को जेल में डाल दिया है।