भाजपा ने कुंदरकी सीट से तीसरी बार रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह सपा के मोहम्मद रिजवान का मुकाबला करेंगे। दोनों के बीच तीसरी बार टक्कर होगी। इससे पहले वह दो बार विधानसभा चुनाओं में आमने-सामने रह चुके हैं।
{“_id”:”671b3114f333b4dc2c092fc1″,”slug”:”kundarki-by-election-bjp-ramveer-and-sp-rizwan-face-to-face-for-third-time-contest-becomes-interesting-2024-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kundarki By Election: भाजपा के रामवीर और सपा के रिजवान में तीसरी बार टक्कर, दो विस चुनावों में हो चुकी भिड़ंत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के उम्मीदवार रिजवान
– फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने तीसरी बार कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले रामवीर दो बार कुंदरकी और एक बार देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी को भरोसा है कि रामवीर ही सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान का मुकाबला कर सकते हैं।
रामवीर की मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी को अपनी पहली जीत की तलाश है। मूंढापांडे के दाैलारी निवासी रामवीर सिंह ने 1993 में भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पार्टी में उन्होंने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।
सीएम योगी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। 2007 में रामवीर सिंह देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी उस्मानुल हक को 49,194 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 46,034 मत मिले थे। रामवीर सिंह लगभग तीन हजार मतों से चुनाव हार गए थे।
{"_id":"671b45bdb96ab2dfc80ae898","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-sanjay-raut-on-eknath-shinde-shiv-sena-news-in-hindi-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'चर्चा के लिए दिल्ली जाकर उठक-बैठक करते हैं...', चुनाव से पहले संजय राउत का शिंदे शिवसेना पर वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}...
© 2024 Asian News Network | Website By- Cliker Studio