तहसील राजस्व बार एसोसिएशन (कोल) के नए पदाधिकारी
– फोटो : संवाद
विस्तार
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन (कोल) के अध्यक्ष पद पर विजय सिंह तेवतिया और सचिव पद पर महेंद्र प्रसाद धाकरे निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार राघव, संयुक्त सचिव पद पर भूप सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार वर्मा चुने गए हैं। सचिव पद पर हार जीत का अंतर महज तीन वोटों का रहा।