10:35 AM, 02-Feb-2025
इस बार बदलाव निश्चित है: योगेंद्र चंदोलिया
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “इस चुनाव को जीतने के लिए प्रधानमंत्री खुद दिल्ली में रैली को संबोधित करेंगे। हमारे सभी स्टार प्रचारक, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, हमारे सांसद, विधायक पूरी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन के बारे में लोगों को समझाने में सफल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री कहते थे कि भाजपा मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं करती। अब 12 लाख रुपये की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, मुझे नहीं लगता कि दिल्ली और देश के लोगों को इससे बड़ा तोहफा मिला है। इस बार भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है, लोग अरविंद केजरीवाल को नहीं चाहते। इस बार बदलाव निश्चित है।”
10:33 AM, 02-Feb-2025
अरविंद केजरीवाल मांफी मांगे: उदित राज
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल अंबेडकर जी का सम्मान करना सीखें। अमृत्सर में इनकी सरकार है और वहां अंबेडकर जी की मूर्ति को तोड़ा गया है। हमारा कोई राजनैतिक मकसद नहीं है। मैं उन्हें केवल बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति भेंट करने आया हूं। मेरे साथियों के हाथों से मूर्ति ग्रहण कर अरविंद केजरीवाल मांफी मांगे।”
09:57 AM, 02-Feb-2025
भाजपा ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग किया लॉन्च
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना नया कैंपेन सॉन्ग ‘दिल वालों की दिल्ली को अब भाजपा सरकार चाहिए’ लॉन्च किया।
09:30 AM, 02-Feb-2025
‘आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी’
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले यह आखिरी रविवार है, इसलिए आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। आप हमारे सभी नेताओं को जनता के बीच देखेंगे और भाजपा की ताकत तब है जब नेता और कार्यकर्ता सड़क और जमीन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी हम जीतते हैं।’
09:04 AM, 02-Feb-2025
Delhi Election 2025 Live: ‘हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए’, केजरीवाल का EC को पत्र
नई दिल्ली विधानसभा में AAP कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।