10:06 AM, 01-Feb-2025
एक लाख से अधिक कर्मी संभालेंगे मतदान प्रक्रिया
विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इस बार एक लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस के 35 हजार जवान, 19 हजार हाेमगार्ड और 220 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की होंगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के कर्मी शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा चरण भी एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा।
09:36 AM, 01-Feb-2025
‘ये सब चीजें बंद हो जाएंगी, आपको करीब 25,000 रुपये खर्च करने होंगे’
#WATCH | #DelhiElection2025 | In a video message, AAP National Convenor Arvind Kejriwal addresses BJP supporters, he says, “A few days back I met a ‘kattar’ BJP supporter, he asked Arvind ji, what if you lose? I also smiled and asked, what will happen to you if I’ll lose? I asked… pic.twitter.com/3NFDpL7UZq
— ANI (@ANI) February 1, 2025
09:26 AM, 01-Feb-2025
Delhi Election Live: ‘BJP की सरकार बनी तो दिल्लीवासियों को हर महीने 25 हजार का होगा नुकसान’, केजरीवाल का दावा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘अगर दिल्ली में AAP हार गई तो आपकी 24 घंटे बिजली, पानी, सरकारी स्कूल और अस्पताल बंद हो जाएंगे। अगर गलती से भी भाजपा आ गई तो आपको हर महीने ₹25,000 की चपत लगेगी, इसलिए इस बार भी आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा जताएं।’