वंशिका गंगवार, गौरी वर्मा, स्वाति प्रजापति
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेर रही भारत की पुरुष व महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन ने लड़कियों में इस खेल का क्रेज बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुष टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या में तेजी आई है।