08:52 AM, 01-Feb-2025
स्पाइस जेट आज से शुरू कर रहा कई शहरों की सीधी उड़ान
प्रयागराज-चेन्नई : दोपहर 12:35-3:25 बजे
चेन्नई-प्रयागराज : शाम 4:00-6:35 बजे
प्रयागराज-हैदराबाद : सुबह 7:20-9:25 बजे
हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 10:05-12:00 बजे
प्रयागराज-दिल्ली : शाम 7:10 – 8:45 बजे
दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 5:10-6:45 बजे
प्रयागराज-मुंबई : सुबह 10:45-1:00 बजे
मुंबई-प्रयागराज : सुबह 7:40-10:00 बजे
08:19 AM, 01-Feb-2025
वसंत पंचमी तक 35 करोड़ तक पहुंच सकती है संख्या
इंडोनेशिया और पाकिस्तान की जनसंख्या 28 करोड़ व 25.35 करोड़ है। जिस हिसाब से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वसंत पंचमी तक स्नान करने वालों की संख्या 35 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसे में यह जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हो जाएगी। विश्व में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी 34.64 करोड़ है।
06:55 AM, 01-Feb-2025
एयरपोर्ट पर आज टूट सकता है रिकॉर्ड
महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में विमानों से यहां लोगों का आवागमन हुआ है। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 18 दिन में 91,690 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है। खास बात यह रही कि इस अवधि में 650 से ज्यादा विमानों का आवागमन हुआ। एक फरवरी को यहां सर्वाधिक विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकार्ड बन सकता है। क्योंकि एक फरवरी से पहली बार चेन्नई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां एक ही दिन में 60 से ज्यादा विमानों का आवागमन हो सकता है।
06:46 AM, 01-Feb-2025
महाकुंभ में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन पांच फरवरी तक रद्द
महाकुंभ में होने वाले सभी सांस्कृतिक आयोजन पांच फरवरी तक रद्द कर दिए गए हैं। गंगा, यमुना, सरस्वती और त्रिवेणी पंडाल में कोई आयोजन नहीं होंगे। संस्कृति विभाग के अधिशासी कमलेेश कुमार पाठक के अनुसार नए अब सिरे से इनके शेड्यूल जारी किए जाएंगे।
06:30 AM, 01-Feb-2025
77 देशों के विदेशी राजनयिक आज आएंगे मेला देखने
आज लगभग 77 देशों के भारत स्थित राजनयिक महाकुंभ मेला देखने के लिए प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न विदेशी मिशनों के प्रमुख और उनके जीवनसाथी भी शामिल होंगे। सरकार यात्रा की सुविधा दे रही है।
06:23 AM, 01-Feb-2025
Mahakumbh 2025 Live: श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी, आज संगम आएंगे 100 से अधिक विदेशी मेहमान
आज महाकुंभ का 20वां दिन है। तड़के से ही लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं का स्नान के लिए संगम पर आने का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि आज मेला देखने के लिए विदेशों से 100 से अधिक मेहमान भी तीर्थनगरी आ रहे हैं।