अयोध्या राम मंदिर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रामलला की दर्शन अवधि में छह फरवरी से एक बार फिर बदलाव किया गया है। मंदिर छह फरवरी से सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगा। रोजाना 15 घंटे तक मंदिर खुला रहेगा। रात 10 बजे शयन आरती होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते राम मंदिर की दर्शन अवधि में बदलाव किया था। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सके, इसलिए राम मंदिर की दर्शन अवधि बढ़ाकर 18 घंटे कर दी गई थी।