{“_id”:”67b37324dc76b48b140b72ef”,”slug”:”bihar-news-sp-imposed-ban-on-salary-11-police-inspectors-for-negligence-saran-bihar-police-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar Police : ड्यूटी छोड़ कर रहे थे कुछ और, अब एसपी ने 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर की कार्रवाई; रोका वेतन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस पर लोग अवैध वसूली और शराब पीने वालों से मोटी रकम की उगाही करने का आरोप लगाते रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि पुलिस काम कम और उगाही पर ज्यादा ध्यान देती है। इन्हीं सब शिकायतों को देखते हुए वरीय अधिकारियों के आदेश के उल्लंघन और कर्तव्य के निवर्हन में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस निरीक्षकों पर कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने नगर थाना और भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सहित अंचल निरीक्षक के अलावा पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों पर की है, जिसके तहत उनके वेतन पर रोक लगाई गई है।
Trending Videos
इस वजह से एक साथ 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराध गोष्ठी के दौरान अभियोजन शाखा और पुलिस कार्यालय से जुड़े पुलिस विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा विगत माह (सितंबर से लेकर दिसंबर-2024) के दौरान निष्पादित कांडो के कुछ कांडो में आरोप- पत्र या अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित नही कराया। पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी अंचल पुलिस निरीक्षक और पर्यवेक्षी पदाधिकारियों को निष्पादित कांडों का आरोप पत्र या अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित करने को लेकर निर्देशित किया गया था। लेकिन इसके बावजूद उक्त आदेश का उल्लंघन और कर्तव्यहीनता करते हुए कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरती गई। इसी आलोक में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस निरीक्षको में नगर थाना और भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सहित अंचल निरीक्षक के अलावा पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है।
जानिए किन किन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सह नगर थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी कृपा सागर, पुलिस निरीक्षक सह भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, पुलिस निरीक्षक सह सदर अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक किरण शंकर, पुलिस निरीक्षक सह एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार, सिंह, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, पुलिस निरीक्षक सह मढ़ौड़ा के अंचल निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह मशरख अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह सोनपुर के अंचल निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक सह सोनपुर थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी उज्जवल कुमार और पुलिस निरीक्षक सह मढ़ौरा थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी विपिन कुमार का वेतन निकासी पर रोक लगाया गया है।