बीना/सोनभद्र। बीना क्षेत्र के पुलकित कानन पार्क में बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह महामंत्री / सदस्य वेलफेयर बोर्ड ने बताया कि हमारे कोल प्रभारी के लक्ष्मारेड्डी जी द्वारा महिलाओं के बीच जाकर महिलाओ को जागरूक करने का काम किया है।उनके कुशल नेतृत्व के कारण ही कोल इंडिया लिमिटेड को महिला कल्याण बोर्ड का निर्माण करना पड़ा, जिससे कोल में कार्यरत लगभग 17000 महिलाओ को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने भी लक्ष्मा जी को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के विकास में ही राष्ट्र का विकास है, महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, हर एक क्षेत्र में महिलाएं किरतिमान स्थापित कर रही हैं, कार्यक्रम मे शाखा अध्यक्ष बुढ़ेश्वर सिंह, शाखा सचिव वरुण सिंह, शाखा कार्यकारिणी अध्यक्ष रामदयाल, अंकित चौहान जी, परमजीत सिंह गिल जी, मयंक तिवारी जी, अरविन्द जी, मयंक जायसवाल और साथ में आसैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष बुद्धेश्वर सिंह एवं संचालन वरूण सिंह ने किया। सभा के उपरान्त सभी को मिस्ठान एवं फल वितरण कर कार्यक्रम को समाप्त किया।