दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। विंढमगंज मंडल के पकरी, हरपुरा और जामपानी शक्ति केंद्रों पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा-चौपाल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि देश की प्रगति में शिक्षा, अर्थव्यवस्था, मानव संसाधन, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द्र की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व देश आर्थिक, सैन्य और सामाजिक रूप से पिछड़ चुका था। भ्रष्टाचार चरम पर था, आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसे संकट देश को कमजोर कर रहे थे। लेकिन जब नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब से भारत ने विकास की नई राह पकड़ी। सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि मोदी सरकार ने—
🔹 नई शिक्षा नीति लागू की,
🔹 सैन्य शक्ति को सशक्त किया,
🔹 सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत किया,
🔹 आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया,
🔹 और देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में कार्य किया।
उन्होंने बताया कि भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार होगा।
सभा में उपस्थित लोगों को इस संकल्प को दोहरवाया गया और देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, महामंत्री पंकज गोस्वामी, सूरजबली शर्मा, योगेश गुप्ता, पप्पू अगरिया, प्रदीप चेरो, बसंती देवी, जासो देवी, अजय कुमार, अजय यादव, रग्घू सिंह, जगदीश सिंह गौड़, अशोक रौनियार, इमाम अली समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।