Last Updated:
The Great Indian Kapil Show: परिणीति चोपड़ा पति राघव चड्ढा के साथ कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचीं. एपिसोड के दौरान पति ने बहुत जल्द ही गुड न्यूज देने का इशारा किया.
हाइलाइट्स
- राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा शो में गुड न्यूज का हिंट दिया
- परिणीति चोपड़ा पति की बात सुनकर हुईं हैरान.
- कपल ने साल 2023 में उदयपुर में रचाई थी शादी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पॉलिटिशियन पति राघव चड्ढा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मेहमान बनकर पहुंचे. इस दौरान कपिल शर्मा ने कपल के साथ जमकर मस्ती-मजाक की. बातचीत के दौरान राघव ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर एक चौंकाने वाला हिंट दिया, जिससे उनकी पत्नी परिणीति हैरान रह गईं. उन्होंने कहा कि वे बहुत जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं.
एपिसोड में कपिल शर्मा ने किस्सा बताया कि कैसे उनकी मां ने पत्नी के घर में कदम रखते ही सीधे दादी मोड में स्विच कर लिया और उन्हें जल्दी बच्चा प्लान करने की सलाह दी. इसके बाद कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या आपके ऊपर पर भी ऐसा प्रेशर आता है. फिर राघव चड्ढा ने जल्दी ही गुड न्यूज देने की बात कही. उन्होंने कहा, ‘देंगे…आपको देंगे. गुड न्यूज जल्दी देंगे.’
पति की बात सुन परिणीति चोपड़ा हुईं हैरान
पति राघव चड्ढा की ये बात सुनकर परिणीति हैरानी रह जाती हैं और अपनी हंसी रोकने की कोशिश करती नजर आती हैं. जब कपिल ने और जोर देकर पूछा, ‘गुड न्यूज आ रहा है क्या? लड्डू बंटने लगे क्या?’ तो राघव मुस्कुराते हुए शरारती अंदाज में जवाब देते हैं- ‘देंगे (गुड न्यूज) कभी ना कभी तो देंगे.’
View this post on Instagram
![]()










