बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस को इम्प्रेस करने के लिए अक्सर अपने नए-नए वीडियोज पोस्ट करती हैं. इस बीच उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह होगा तुमसे प्यारा कौन गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. ऋषि कपूर के इस सॉन्ग पर माधुरी दीक्षित ने झूमकर डांस किया है. एक्ट्रेस का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाम मचा रहा है.










