Last Updated:
आशा भोसले ने बताया कि उन्होंने एक बार आरडी बर्मन से सवाल किया था कि क्यों उन्हें हमेशा बोल्ड गाने दिए जाते हैं, जबकि सभी ‘अच्छे’ गाने उनकी बहन और मशहूर गायिका लता मंगेशकर को मिलते हैं.
आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में कई बोल्ड गाने गाए हैं. हिंदी सिनेमा को ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’ और ‘ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा’ जैसे कई यादगार गानों को अपने सुरों से आशा भोसले ने सजाया. उनके कई गानों की बोल्ड और सेंशुअल प्रकृति ने विवाद भी खड़े किए. आशा भोसले ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके कुछ गानों को तो रेडियो पर बैन भी कर दिया गया था.
मुझे बोल्ड गाने ही क्यों दिए जाते हैं?
जब मजरूह सुल्तानपुरी बोले- बेटी, मैंने गंदा गाना लिखा है
आशा दी ने यह भी याद किया कि गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने गाना रिकॉर्ड करते समय कैसे प्रतिक्रिया दी थी. वह स्टूडियो बीच में ही छोड़कर चले गए क्योंकि उन्हें अपने लिखे कुछ बोलों पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. उन्होंने कहा, ‘मजरूह सुल्तानपुरी स्टूडियो छोड़कर चले गए और मुझसे कहा, ‘बेटी, मैंने गंदा गाना लिखा है. मेरी बेटियां बड़ी होकर यह गाना गाएंगी.’ लेकिन, आशा ने कहा कि उन्होंने इसे जारी रखा क्योंकि उन्होंने पहले ही वादा कर लिया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि गाने का संगीत अच्छा है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि गाना इतना बड़ा हिट होगा.’
रेडियो पर बैन थे आशा भोसले के कई गाने
विवादों के बारे में बात करते हुए, आशा ने बताया कि उनके कई गाने रेडियो पर बैन कर दिए गए थे. उन्होंने कहा, ‘बॉम्बे रेडियो ने मेरे 3-4 गाने बैन कर दिए थे.’ जैसे ‘पीया तू अब तो आजा’, आशा भोसले का दूसरा हिट गाना ‘दम मारो दम’ देव आनंद की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से भी विवादों में घिरा था. हालांकि, फिल्म का उद्देश्य धूम्रपान और हिप्पी संस्कृति की आलोचना करना था. कई लोगों ने महसूस किया कि गाना इसे ग्लैमराइज कर रहा है. इसके बाद ऑल इंडिया रेडियो ने इसे बैन कर दिया और दूरदर्शन ने फिल्म टेलीविजन पर दिखाते वक्त गाने को काट दिया.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()











