11:24 AM, 07-Aug-2025
राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या अमेरिका का मामला, राहुल गांधी अपने ट्वीट से अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। आज अमेरिका देश के 140 करोड़ लोगों पर टैरिफ लगा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और देश का हाथ मजबूत करना चाहिए ताकि दुनिया को पता चले कि भारत एक साथ है और एकजुट है।’
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या अमेरिका का मामला, राहुल गांधी अपने ट्वीट से अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। आज अमेरिका देश के 140 करोड़ लोगों पर टैरिफ लगा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और देश का हाथ मजबूत करना चाहिए ताकि दुनिया को पता चले… pic.twitter.com/x6aHsHCS9w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
11:22 AM, 07-Aug-2025
अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है इसे वापस ले- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘भारत पर ये आर्थिक बोझ जो ट्रंप ने लादा है हम इसका विरोध करते हैं क्योंकि इससे जो हमारा निर्यात होता था वो प्रभावित होगा…हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है इसे वापस ले।’
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ” भारत पर ये आर्थिक बोझ जो ट्रंप ने लादा है हम इसका विरोध करते हैंक्योंकि इससे जो हमारा निर्यात होता था वो प्रभावित होगा…हम… pic.twitter.com/A27XrTArqS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
11:20 AM, 07-Aug-2025
‘ट्रंप की धमकी के खिलाफ सरकार सदन ने निंदा प्रस्ताव पेश करें’
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘ये ठीक नहीं है उनके इस धमकी से हमारे देश की अर्थव्यवस्था, विकास, देश में अनेकता में एकता का सूत्र है वो कमजोर होने वाला नहीं है। ट्रंप को कही न कही से बहुत बड़ी गलतफहमी है। मैं चाहता हूं कि सरकार इनके खिलाफ चेतावनी और निंदा का प्रस्ताव सदन में पेश करें और उन्हें चेतावनी दी जाए कि हमारे झंडे की दुनिया में शान है और पहचान है तो हमें किसी भी प्रकार की धमकी न दें।’
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, “ये ठीक नहीं है उनके इस धमकी से हमारे देश की अर्थव्यवस्था, विकास, देश में अनेकता में एकता का सूत्र है वो कमजोर होने वाला नहीं… pic.twitter.com/Zopot6dqBx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
11:16 AM, 07-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, इस दौरान कई सदस्यों ने पश्नकाल में अपने सवाल किए जिसका संबंधित मंत्रियों की तरफ से जवाब दिया गया। इस दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। जिसके लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को समझाने की कोशिश की और विपक्ष के न मानने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
MonsoonSession2025
लोकसभा में ‘प्रश्नकाल चल रहा है | #LOkSabha takes up Question Hour#LokSabha #questionhour @ombirlakota @LokSabhaSectt
Watch Live : https://t.co/yi36YuP2re pic.twitter.com/Dnkzx42EY2
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2025
#MonsoonSession2025 #LokSabha adjourned till 12 Noon.@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/hMCKx525Qy
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2025
11:14 AM, 07-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उपसभापति ने सभी को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद सदन की कार्यावाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
#MonsoonSession2025 #RajyaSabha adjourned till 02:00 PM pic.twitter.com/38xUTfYFUW
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2025
11:07 AM, 07-Aug-2025
अमेरिकी टैरिफ पर पप्पू यादव की प्रतिक्रिया
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, ‘इस टैरिफ से हमारी दवाई उद्योग समाप्त हो जाएगी। पीएम मोदी निर्णय ले कि यहां से जो दवाई अमेरिका के पास सप्लाई होती है उसे बंद कर दे।’
#WATCH पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, “…इस टैरिफ से हमारी दवाई उद्योग समाप्त हो जाएगी। पीएम मोदी निर्णय ले कि यहां से जो दवाई अमेरिका के पास सप्लाई होती है उसे बंद कर… pic.twitter.com/I43zo7FPtI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
11:05 AM, 07-Aug-2025
भाजपा को ये बात 10 साल पहले सोचना था- अखिलेश यादव
पीएम मोदी के व्यक्तिगत कीमत चुकाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा को ये बात 10 साल पहले सोचना था कि हमें किसानों के हित के लिए हमेशा चिंतित रहना चाहिए…जो लोग ये दवा करते थे कि दुनिया में सबसे मजबूत रिश्ते हैं और कहते थे कि कोई देश ऐसा नहीं जिसने भारत को सम्मान न दिया हो। उसके बाद भी सरकार को आज ऐसा कहना पड़ रहा है तो ये दुख की बात है। हम विदेश नीति पर पूरी तरह असफल रहे हैं।’
#WATCH पीएम मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा को ये बात 10 साल पहले सोचना था कि हमें किसानों के हित के लिए हमेशा चिंतित रहना चाहिए…जो लोग ये दवा करते थे कि दुनिया में सबसे मजबूत रिश्ते हैं और कहते थे कि कोई देश ऐसा नहीं जिसने भारत को सम्मान न… https://t.co/8A0VFh1V9K pic.twitter.com/bzU7aiR3Gp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
11:03 AM, 07-Aug-2025
ट्रंप वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं- रामगोपाल यादव
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ‘वह वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन टैरिफ से प्रभावित देशों को रणनीति बनानी होगी। भारत में अमेरिकी आयात हमारे अमेरिका को निर्यात से ज्यादा है, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके लिए हमें दूसरे बाजार तलाशने होंगे। एक समय था जब भारतीय कपड़ा वैश्विक बाजारों में छा जाता था, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और वियतनाम कपड़ा निर्यात में हमसे आगे निकल गए। हमें अपनी गुणवत्ता बनाए रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे कूटनीतिक रास्ते खुले रहें… अगले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं। डोनाल्ड ट्रंप के इन हरकतों की वजह से रिपब्लिकन हार जाएंगे और फिर वह अपनी मनमानी नहीं कर सकता। हमें अपने लिए व्यवस्था खुद करनी होगी। यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं और अजीत डोभाल को रूस भेजा गया है।’
#WATCH दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, “..वह वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन टैरिफ से प्रभावित देशों को रणनीति बनानी होगी। भारत में अमेरिकी आयात हमारे… pic.twitter.com/MEe0Q8TPaH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
11:01 AM, 07-Aug-2025
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा के 14वें दिन कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच भी सदन काम कामकाज जारी है।
09:48 AM, 07-Aug-2025
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने अमेरिकी टैरिफ पर चर्चा की मांग की
एक अन्य कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों को लेकर कहा, ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने का फैसला लिया है। हालांकि, ये फैसला 27 अगस्त से लागू होगा। जिससे कुल टैरिफ 50% हो जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा, इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है।











