Last Updated:
एक्ट्रेस सोमी अली ने 90 के दौर में बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन सलमान खान से विवाद के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर गुजरे वक्त को याद करती रहती हैं. उन्होंने …और पढ़ें
सोमी अली ने फिल्म ‘आंदोलन’ की शूटिंग का किस्सा सुनाया.सोमी अली ने संजय दत्त के साथ फोटो शेयर करके कैप्शन में लिखा, ‘भारत में कई एक्टर्स को बचपन से ही डांस सिखाया जाता है, क्योंकि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है.’ उन्होंने मजाक में बताया कि केवल मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ही उनसे डांस करवा सकती थीं, क्योंकि वह उनसे डरती थीं. हालांकि, सोमी के लिए यह सौभाग्य की बात थी कि उनके को-स्टार संजय दत्त थे. उन्होंने फिल्म के गाने ‘दिल तो खोया है यहीं पे कहीं पे’ की शूटिंग के दौरान अपनी घबराहट को याद किया.

(फोटो साभार: Instagram@realsomyali)
सोमी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘संजू (संजय दत्त) सबसे सच्चे, ईमानदार, नेक और जमीन से जुड़े स्टार हैं. जैकी श्रॉफ (जग्गू दादा) की तरह ही वो भी आम लोगों के एक्टर हैं. संजू के अंदर जरा भी घमंड या बुराई नहीं है.’ सोमी ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान वह बहुत घबराई हुई थीं. लेकिन संजय ने उनकी घबराहट को देखकर उनके पास आकर बात शुरू की और माहौल को हल्का किया. संजय ने कहा, ‘चिंता मत करो, मैं भी डांस नहीं कर पाता. बस रिलैक्स करो और मजा लो, क्योंकि हम दोनों इसमें खराब हैं.’ उनकी इस बात ने सोमी को हंसा दिया और उनकी घबराहट तुरंत छू मंतर हो गई.
संजय दत्त को बताया बेहद दयालु व्यक्ति
सोमी ने आगे कहा, ‘संजय ने मुझसे अमेरिका और वहां बिताए अपने समय के बारे में बात की, जिससे मैं कुछ ही मिनटों में शांत हो गई.’ उन्होंने संजय को एक शानदार को-स्टार और बेहद दयालु व्यक्ति बताया. सोमी ने यह भी बताया कि उनके पिता के दोस्त के जरिए उन्हें संजय के पिता सुनील दत्त से मिलने का मौका मिला था. उन्होंने कहा, ‘ये यादें आज भी मेरे लिए ताजा हैं. संजय एक बेहतरीन इंसान और सह-कलाकार हैं.’ उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










