Last Updated:
साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. इस फिल्म ने दोनों के करियर के एक नए आयाम पर पहुंचा दिया. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के छक्के छुड़ाने वाले फहद फासिल ने ‘भंवर सिंह शेखावत’ का किरदार अदा किया. इस रोल से उन्होंने अल्लू अर्जुन को जबरदस्त टक्कर दी. फिल्म में फहद फासिल का किरदार उतना ही दमदार था जितना अल्लू अर्जुन का. ‘भंवर सिंह शेखावत’ के रोल में कई जगह पर वो पुष्पाराज पर भारी पड़ते दिखे थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर में एक समय ऐसा था जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम और आज के टॉप पेड एक्टर्स में शुमार फहद फासिल ने वक्त पर लगातार फ्लॉप से परेशान होकर एक्टिंग छोड़ दी. वो दर्शकों के रिजेक्शन से इतनी बुरी तरह निराश हो गए थे कि उन्होंने देश छोड़ दिया था.

फहल फासिल ने अपने करियर की शुरुआत में काफी परेशानियां झेलीं जिसका सीधा असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ा था. एक्टर ने परेशान होकर लंबा ब्रेक ले लिया था और फिर पर्दे पर दमदार कमबैक किया.

फिल्ममेकर फासिल के बेटे फहद फासिल ने 20 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म Kaiyethum Doorath से की थी. उन्होंने अपने पिता की फिल्म से डेब्यू किया था. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी जिसका कसूरवार उनके पिता को ठहराया गया था. चूंकि फिल्म का निर्देशन उनके पिता ने किया था इसकी असफलता का बोझ भी उन्हें ही उठाना पड़ा.

पहली ही फिल्म के मिले नेगेटिव रिस्पांस से फहद फासिल इतान परेशान हो गए कि उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला कर लिया. उन्होंने सबके सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की औऱ कहा कि वो एक्टिंग में कदम रखने के लिए तैयार नहीं थे.

इस ऐलान के बाद एक्टर ने फिल्मों से एक-दो साल का नहीं बल्कि 7 साल का लंबा ब्रेक ले लिया. वो 7 साल के लिए यूएस चले गए. इसके बाद वे एक बार फिर फिल्म ‘केरला कैफे’ के जरिए फिल्मी दुनिया में लौटे. फिल्म में ममूटी, सुरेश गोपी, पृथ्वीराज राजसुकुमारन, नित्या मेनन आदि कलाकार थे और यह सुपरहिट रही थी.

फहद फासिल ने करियर में नई शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो आज इस सबसे टॉप एक्टर्स में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फहद अपनी फिल्मों के लिए 5 करोड़ रुपए से 6 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं.

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक फहद फासिल की नेटवर्थ 50 करोड़ के आसपास है. उनके पास कोच्चि में एक आलीशान बंगला है. एक्टर के पास 2.64 करोड़ के आस-पास की लग्जरी गाड़ी भी है.

अब अगर एक्टर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में एक्ट्रेस नजरिया नजीम से शादी की थी. वो तमिल और मलयालम फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.
![]()











