Last Updated:
Prakash Kaur Hema Malini Unseen Photo : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी निजी जिंदगी में दो शादियां की हैं. 19 साल की उम्र में उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी. फिर उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक दिए ब…और पढ़ें
धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी का दुर्लभ फोटो, दोनों एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं… तमिलनाडु में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी की थी. शोले फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. एक समय ऐसा भी आया जब हेमा मालिनी का अफेयर एक ही समय पर तीन-तीन एक्टर्स के साथ चल रहा था. यानी तीन-तीन एक्टर्स हेमा मालिनी के साथ शादी करना चाहते थे. संजीव कपूर ने दो बार हेमा मालिनी को प्रपोज किया था. जीतेंद्र के साथ हेमा मालिनी की शादी अंतिम समय में टूटी थी. धर्मेंद्र के साथ फिल्में करने के दौरान हेमा मालिनी को उनके प्यार हो गया. दोनों एकदूसरे के करीब आए.
एक ही फ्रेम में नजर आईं हेमा मालिनी और प्रकाश कौर
दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर क तलाक दिए शादी की. यह शादी धर्म बदलकर करनी पड़ी थी. हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र का पूरा परिवार उनसे नाराज हो गया. हेमा मालिनी भी कभी अपनी ससुराल नहीं गईं. न ही वह अपनी सौतन प्रकाश कौर से कभी मिलीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं. हालांकि यह फोटो हेमा मालिनी से शादी के पहले का है. प्रकाश कौर को तब कहां पता था कि हेमा ही रियल लाइफ में उनकी सौतन बन जाएंगी. फोटो में धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं. शायद यह पहली और आखिरी फोटो है, जिसमें दोनों साथ नजर आईं होंगी.
View this post on Instagram
![]()











