Last Updated:
देव आनंद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग 4 हफ्ते तक एक साथ रहे. पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनीता अयूब का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि देव आनंद संग उनका हर किस्म का रिलेशनशिप था.
54 साल की अनीता अयूब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं.अनीता अयूब ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री की थी. उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का तराना’ साल 1993 में आई. अनीता के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए. उन्होंने 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंगस्टर’ में देव आनंद के साथ फिर से स्क्रीन पर वापसी की. पहली फ्लॉप के बाद भी देव आनंद साथ काम करने पर लोगों को हैरान कर दिया. दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ीं.
अनीता अयूब अपने इस पुराने वीडियो में देव आनंद के साथ अपने रिलेशन के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए. लहरें टीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अनीता कहती हैं, “उनसे रिलेशनशिप तो हर किस्म का हो गया था, एक बड़े भाई, एक पिता, एक बॉयफ्रेंड, एक मां. रिलेशन हर किस्म का था.”
View this post on Instagram
![]()










