बला की खूबसूरत एक्ट्रेस हेमा मालिनी की खूबसूरती में आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी कोई बदलाव नहीं है. उम्र तो जैसे महज उनके लिए एक नंबर हैं. हाल में उनकी एक हमशक्ल का वीडियो देख लोग हैरान रह गए हैं. इस लड़की की शक्ल हेमा मालिनी में इतनी मिलती है कि खुद धर्मेंद्र भी देखकर गच्चा खा जाए कि ये कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो दिखने में हूबहू हेमा मालिनी लग रही है. इस लड़की को देखने के बाद ड्रीम गर्ल के फैंस भी कंफ्यूज होकर पूछ रहे हैं कि आखिर ये हैं कौन? चारुल उप्पल नाम की इस महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको ऐसे ढेरों वीडियोज मिल जाएंगे.
VIDEO बड़ी-बड़ी आंखें, वही मुस्कान, धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी की इस हमशक्ल को देख हो जाएंगे कंफ्यूज











