Last Updated:
आर. माधवन ने हाल ही में बताया कि वह एक बार डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए थे, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो विराट कोहली की तारीफ करते हुए दिखे. इसके बाद आर माधवन को अनुष्का शर्मा ने सच बताया.
आर माधवन ने विराट कोहली से जुड़े मामले का बताया किस्सा.जीटीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान आर. माधवन ने एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो की वजह से धोखा खाने को लेकर बात बताई. उन्होंने कहा, ‘हां दरअसल, मैंने एक ऐसा रील देखा था, जिसमें विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही थी. मुझे लगता है कि वह रोनाल्डो थे, उन्हें कोहली की बैटिंग देखना कितना पसंद आया और वह उन्हें कितना महान खिलाड़ी मानते हैं. मैंने उस वीडियो को गर्व से फॉरवर्ड कर दिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया. तभी मुझे अनुष्का का मैसेज आया- भाई, यह फ्रॉड है, यह AI है.’
शर्मिंदा हो गए थे आर. माधवन
‘आप जैसा कोई’ फिल्म में किया काम
क्या थी हिसाब बराबर की कहानी?
हिसाब बराबर फिल्म की कहानी एक रेलवे टिकट चेकिंग अधिकारी की कहानी है, जो अपने बैंक खाते में 27.50 रुपये की मामूली गड़बड़ी को नोटिस करता है. यह छोटी सी असमानता उसे एक बड़े घोटाले की ओर ले जाती है, जिसमें एक शक्तिशाली बैंकर मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश) शामिल है. इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, रश्मि देसाई और फैसल राशिद भी अहम किरदारों में हैं.
![]()











