राजेश खन्ना, सनी देओल और विनोद खन्ना संग काम कर चुकीं अपने दौर की खूबसूरत हसीना पूनम ढिल्लों अब सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रही पूनम की बड़ी-बड़ी आंखें फैंस का दिल जीत लेती हैं. 80 के दशक में उनकी खूबसूरती लाखों दिलों की धड़कन बन गई थी और आज भी अपने हर अंदाज से सभी को अपना मुरीद बना लेती हैं. हाल ही में उनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना तड़पाओगे तड़पा लो, हम तड़प तड़प के…. रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सामने आया उनका वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है. ऋषि कपूर के साथ तो उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी.










