Last Updated:
Bollywood Actress Life Story: एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में वह पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है, जिसे पाने में किसी हीरोइन को दशकों लग जाते हैं. वे शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनका मिजाज किसी साधारण लड़की की तरह है. वह काम मांगने के लिए रोहित शेट्टी के पास पहुंच गई थीं. वे अपनी धार्मिक आस्था की वजह से ट्रोल होती रही हैं.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस के पास फिल्मी परिवार से होने की कई सहूलियतें हैं, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी, मेहनत और बेबाक अंदाज ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. वे अपने निजी जिंदगी और धार्मकि रुझान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

हम पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान की बात कर रहे हैं, जिनका 12 अगस्त को जन्मदिन है. वे ‘केदारनाथ’, ‘लव आजकल 2’, ‘सिंबा’, ‘स्काईफोर्स’ समेत कई मशहूर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं. एक्ट्रेस अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने एक्टिंग स्किल की वजह से इंडस्ट्री में खास जगह बनाने में सफल रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

सारा का करीना कपूर के साथ भी खूबसूरत रिश्ता है, जो अक्सर सुर्खियों में रहता है. कोलंबिया विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट होने के बाद सारा ने साल 2018 में रोमांटिक-ड्रामा ‘केदारनाथ’ से एक्टिंग की शुरुआत की.वे फिर एक्शन कॉमेडी ‘सिम्बा’ में नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

सारा ने ‘सिम्बा’ के बाद ‘अतरंगी रे’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘गैसलाइट’, ‘स्काई फोर्स’ के बाद ‘मेट्रो…इन दिनों’ से अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी. ‘मेट्रो…इन दिनो’ में सारा ने एक साधारण, जिंदगी की उलझनों से जूझती लड़की का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. सारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने ग्लैमर से परे एक वास्तविक और सादगी भरा लुक अपनाया, जो निर्देशक अनुराग बसु की सोच थी. (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

सैफ अली खान की लाडली सारा का आम जीवन में भी बेहद सरल हैं. इस बात का जिक्र कपिल शर्मा के शो में रोहित शेट्टी ने खुद किया था. उन्होंने बताया था कि सारा उनके ऑफिस आईं और हाथ जोड़कर ‘सिम्बा’ में काम मांगा था. रोहित ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए कहा, ‘सारा बहुत मेहनती और जमीन से जुड़ी हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

रोहित शेट्टी ने बताया, ‘अब सारा एक्ट्रेस बन चुकी है तो मैं वो किस्सा आप सबसे शेयर कर सकता हूं. जब वो मेरे ऑफिस आने वाली थीं तो मुझे लगा था कि सैफ-अमृता की बेटी और पटौदी खानदान की राजकुमारी है तो साथ में 4 या 5 बॉडीगार्ड तो होंगे ही. आपको जानकर हैरान होंगे कि वो अकेले ही चली आई थीं और सिक्योरिटी के नाम पर एक भी इंसान नहीं था.’ (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

रोहित ने बताया कि ‘सिम्बा’ में काम मांगने के लिए आई सारा ने उनके सामने हाथ जोड़ा था. रोहित ने बताया, ‘जब सारा मेरे पास पहुंची तो उसने तुरंत हाथ जोड़कर कहा, सर, प्लीज मुझे काम दे दो.’ सारा का पिता सैफ की दूसरी पत्नी करीना से दोस्ताना रिश्ता है. करीना-सैफ के बेटों तैमूर और जेह के साथ अक्सर दिख जाती हैं और हर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती हैं. दोनों कई बार एक साथ जश्न मनाती भी दिखती हैं.(फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)

बिंदास एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर कई दफा ट्रोलिंग की भी शिकार हुई हैं. उनकी आस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं. इसके बावजूद, सारा अपनी आस्था पर कायम रहती हैं. एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था, ‘मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं. मेरा स्टाइल या व्यवहार बनावटी नहीं है.’ उन्होंने यह भी बताया कि वह महादेव की भक्त हैं, उनमें उनकी विशेष आस्था है.(फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)
![]()











