UP Police SI 2025 Registration: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दारोगा के 4543 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।
इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जमा किए गए शुल्क को समायोजित करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
| विवरण | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन | 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा | 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 |
| शुल्क समायोजन | 12 अगस्त से 13 सितंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
| परीक्षा तिथि | अभी सूचित नहीं की गई |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी – 500 रुपये
एससी/एसटी – 400 रुपये |
| कुल पद | 4,543 |
![]()











