11:20 AM, 13-Aug-2025
शिवपाल सिंह बोले- तो क्या 22 साल बाद बुढ़ापे में नौकरी देंगे
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
– फोटो : amar ujala
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। 2047 में युवाओं को नौकरी देने की बात की जा रही है तो क्या बुढ़ापे में नौकरी देंगे। सपा के अन्य नेताओं ने कहा कि हम किसानों पर बात करना चाहते हैं। नौजवानों पर बात करना चाहते हैं। सरकार अब तक रोजगार नहीं दे पाई है। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं।
11:12 AM, 13-Aug-2025
यूपी विधानसभा अध्यक्ष बोले- 2047 में कैसा हो यूपी पर होगी चर्चा

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
– फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेश के विकास पर 24 घंटे की चर्चा को लेकर आहूत किए गए सदन के बारे में कहा कि आजादी के 100 साल बाद 2047 में हमारा प्रदेश कैसा हो… इस पर सभी सदस्य चर्चा करेंगे और अपने सुझाव देंगे। उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि उनका अपना राजनीतिक एजेंडा हैं। उन्हें भी चर्चा में भाग लेना चाहिए।
10:54 AM, 13-Aug-2025
सपा की रणनीति, भाजपा के झूठे वादों की पोल खोलेंगे
विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा को लेकर सपा ने भी अपनी रणनीति तैयार की है। सपा सदस्यों का कहना है कि वे सदन में मौजूद रहकर भाजपा के झूठे वादों की पोल खोलेंगे। सपा के विधायक आरके वर्मा ने कहा कि हम भाजपा का विजन डाक्यूमेंट बहुत पहले देख चुके हैं। उन्होंने सवाल दागे कि क्या काला धन वापस आया। हर खाते में 15 लाख पहुंचे। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। नोटबंदी के क्या फायदे हुए और किसानों की आय दोगुना करने के वादे का क्या हश्र हुआ। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह चर्चा अनावश्यक है।
10:39 AM, 13-Aug-2025
UP Vidhan mandal Session: यूपी के विकास पर लगातार 24 घंटे होगी चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष बोले- सभी सदस्य दे सकेंगे सुझाव
यूपी विधानमंडल में लगातार 24 घंटे चलने वाली चर्चा में वर्ष 2047 में यूपी को लेकर सदस्यों का क्या दृष्टिकोण है। तब तक क्या-क्या काम होने चाहिए और यूपी की कैसी तस्वीर तब तक वे देखना चाहते हैं। सभी सदस्य इस मुद्दे पर अपना मत रख सकेंगे।
![]()










