Last Updated:
श्रीदेवी की जयंती पर दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वीडियो में दिव्या ने श्रीदेवी के गाने पर डांस किया. दिव्या की फिल्म ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को रिलीज होगी.

दिव्या ने श्रीदेवी की जयंती पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. यह वीडियो ‘एक चतुर नार’ के सेट पर शूट किया गया है. इसमें वह एक आम महिला के रूप में दिख रही हैं और पोछा लगाते हुए श्रीदेवी के सुपरहिट गाने ‘ना जाने कहां से आई है’ पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना श्रीदेवी की फिल्म ‘चालबाज’ का आइकॉनिक नंबर है, जो आज भी लोगों की जुबां पर है.
श्रीदेवी को किया याद
इस वीडियो के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, “श्रीदेवी मैम हमेशा से मेरी प्रेरणा रही हैं. उनका जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और उनकी यादें हमेशा हमारे बीच ताजा रहेंगी.”
View this post on Instagram
![]()











