Last Updated:
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी का बर्थडे धूमधाम से मनाया. व्लॉगिंग से ब्रेक के बाद फिर लौटे आर्यमन ने योगिता को लाखों का गिफ्ट दिया. उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ योगिता का …और पढ़ें
आर्यमन सेठी ने धूमधाम से अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाया. नई दिल्ली. अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने धूमधाम से अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया. कुछ समय पहले ही व्लॉगिंग से ब्रेक लेने का ऐलान करने वाले आर्यमन सेठी कुछ ही दिनों में फिर एक बार कैमरे के सामने लौट आए. उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की. अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने अपने पूरे परिवार के साथ योगिता का जन्मदिन मनाया.
स्टारकिड आर्यमन सेठी ने अपने व्लॉग में योगिता बिहानी के जश्न से पहले कहा कि उन्होंने व्लॉगिंग छोड़ने का अपना फैसला बदल लिया है. वो अब रोज कम से कम एक व्लॉग जरूर बनाएंगे. उन्होंने बताया कि या तो वो खुद के चैनल पर दिखेंगे या अपनी मां के चैनल पर.
यहां देखें व्लॉग
आर्यमन ने गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज
अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के बर्थडे का प्लान शेयर करते हुए स्टारकिड ने कहा कि वो उनके लिए सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं. योगिता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आर्यमन के भाई आयुष्मान ने भी उनका पूरा साथ दिया. वो अपनी होने वाली भाभी के लिए पानी-पूरी बेचने वाले के कपड़ों में नजर आए. उन्होंने पानी-पूरी बेचने वाले की तरह सबको काफी एंटरटेन किया.
अर्चना के बेटे ने गिफ्ट किया आईफोन
आर्यमन ने अपनी जिंदगी की खास इंसान के बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. वो योगिता के लिए सनफ्लावर कलेक्ट करते दिखे और फिर उन्होंने उन्हें करीबन 2 लाख रुपए का गिफ्ट दिया जिसमें एक हेडफोन और एक आईफोन शामिल था.
2 लाख रुपए का गिफ्ट देने के बाद आर्यमन कैमरे के सामने योगिता से पूछते हैं कि क्या ये काफी नहीं है. इस व्लॉग पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
![]()











