Last Updated:
रजनीकांत के 50 साल पूरे होने पर शिल्पा शिरोडकर ने उन्हें बधाई दी और फिल्म ‘हम’ में उनके साथ काम करने का अनुभव बयां किया. एक्ट्रेस ने बताया कि रजनीकांत के साथ काम करके उन्हें क्या कुछ सीखने को मिला.
शिल्पा शिरोडकर और रजनीकांत फिल्म ‘हम’ में साथ नजर आए थे. (फोटो साभार: Instagram@shilpashirodkar73)शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे अपने करियर की शुरुआत में ही रजनी सर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला था और मैं कहना चाहूंगी कि यह एक ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी. रजनी सर, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दयालुता के मूल्यों को मुझमें भरने के लिए आपका धन्यवाद, जो आज भी मेरे दिल के बहुत करीब हैं. आप सचमुच मेरे और हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं.’

(फोटो साभार: Instagram@shilpashirodkar73)
शिल्पा ने आगे लिखा, ‘आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है. आप अपनी शैली और पर्दे पर अपने जादू से इंडस्ट्री पर राज करते हैं और हम आगे आने वाले समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बधाई. भारतीय सिनेमा आपके लिए धन्य है. आपको हमेशा प्यार, शिल्पा शिरोडकर.’ शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके बताया था कि उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी थी. उन्होंने बस कंपनी पर इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार करने का आरोप लगाया.
बस कंपनी के खिलाफ एफआईआर
शिल्पा ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस ने बस से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई अपनी कार की तस्वीरें भी साझा की थी. उन्होंने कहा था कि बस वाले सारी जिम्मेदारी ड्राइवर पर डाल रहे थे, जो सही नहीं है. उनके मुताबिक एक बेचारा ड्राइवर भला कितना कमाता होगा, इसलिए एक्ट्रेस ने बस कंपनी के खिलाफ एफआईआर करवाई थी.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










