03:03 AM, 15-Aug-2025
Independence Day Live: पीएम मोदी 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार पीएम मोदी के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार पर भारत के अडिग रुख को रेखांकित कर सकते हैं। साथ ही वह व्यापार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति प्रतिकूल रुख से उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी बोल सकते हैं।











