Last Updated:
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की प्रेग्नेंसी की खबर तक आई है, जब वह कोर्ट से मिले समन को लेकर चर्चाओं में हैं. सोशल मीडिया फिर यूट्यूबर का फैमिली को ट्रोल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर उन्होंने ये गुड न्यूज अनाउंस की है. यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे प्रेग्नेंसी टेस्ट किट हाथ में लिए मुस्कुराती हुई दिखीं. खास बात यह रही कि इस मौके पर अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक भी उनके साथ पोज देती नजर आईं. पोस्ट के कैप्शन में कृतिका ने लिखा-‘घर में खुशियां आने वाली हैं.’
ट्रोल्स बोले- ‘कोर्ट से बचने का नया तरीका’
इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस जहां खुश हैं. वहीं, कुछ लोग दोनों को साथ देखने के बाद ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर प्रेग्नेंट कौन है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘एक ही काम रह गया, उसकी 2 महीने बाद प्रेगा न्यूज लेकर खड़ी रहती हो दोनों.’ एक यूजर ने लिखा- ‘कोर्ट से बचने का नया तरीका’. एक अन्य ने लिखा- ‘सोके उठता हूं तो ये प्रेग्नेंट हो जाती है…’. एक यूजर ने लिखा- जनसंख्या बिस्फोट ये लोग ही करते है. एक अन्य ने लिखा- ‘और कितने??? बस ये बता दो…’. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो लिखा – ‘बेशर्मों थोड़ी शरम करो’.
View this post on Instagram
![]()










