Last Updated:
साउथ एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं. हाल ही में उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपनी जर्नी को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं था.
सनी देओल और अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस ने किया काम.रेजिना कैसेंड्रा ने बताया कि उन्हें अलग-अलग भाषाओं में काम करने के खूबसूरत मौके मिले. उन्होंने कहा, ‘मेरा सिने सफर काफी शानदार रहा है. मुझे अलग-अलग भाषाओं में काम करने के मौके मिले हैं, इसके लिए मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं. अब, जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे खुशी होती है. लेकिन मेरे लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था.’
खुद पर होता था शक
एक तरह के रोल में बांधा नहीं गया
बॉलीवुड में स्टार बनाने पर ज्यादा फोकस
जब पूछा गया कि वह खुद को कैसे परिभाषित करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, ‘इस पागलपन में भी एक तरीका होता है, बस आपको उसके साथ चलते चले जाना होता है. ये सब इस पर भी निर्भर करता है कि प्रोजेक्ट और सेटअप कैसा है. वहां का माहौल शांत है या फिर बहुत उलझा हुआ है. आप इसे सिर्फ भाषा के आधार पर नहीं बांट सकते. हालांकि, साउथ के डायरेक्टर्स ज्यादातर रिलेटेबल स्टोरी बनाना पसंद करते हैं. बॉलीवुड में अभिनेताओं को स्टार बनाने पर ज्यादा फोकस किया जाता है.’
![]()










