Last Updated:
एक्टर रवि भाटिया की अपकमिंग फिल्म विजेता इन दिनों चर्चा में हैं. इसका डायरेक्शन राजीव एस. रूइया ने किया है. यह मूवी सितंबर महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है.
पोस्टर में सूट-बूट में दिखे एक्टर रवि भाटिया.पोस्टर में रवि भाटिया सूट-बूट में आत्मविश्वास से भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके इर्द-गिर्द सेपिया टोन वाले फ्रेम्स में मां का मौन साहस, पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट, सांस्कृतिक परंपराएं और एक साधारण घराने के संघर्ष झलकते हैं, जो फिल्म के टैगलाइन ‘जीरो टू हीरो-ए रियल लाइफ जर्नी’ को पूरी तरह जीवंत करते हैं.

विजेता फिल्म का दूसरा पोस्टर आया सामने.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विजेता फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक राजीव एस. रूइया ने कहा, ‘यह सिर्फ एक सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह याद दिलाती है कि धैर्य, नैतिकता और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव इंसान की किस्मत को बदल सकते हैं.’ नया पोस्टर इसी भावना को उजागर करता है, एक कहानी जो संघर्ष से शुरू होकर विजय में बदलती है.
![]()










