Last Updated:
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने दिवंगत सुनील दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था. एक्ट्रेस ने अरबाज खान के शो पर सुनील दत्त से जुड़ा एक किस्सा …और पढ़ें
सुनील दत्त एक्ट्रेस वहीदा रहमान को आईसीयू में देखकर हैरान थे.अरबाज खान के चैट शो ‘द इनविंसिबल्स’ पर बात करते हुए, वहीदा ने याद किया कि वो सुनील दत्त से आईसीयू में मिलने गई थी. वो अपनी प्रसिद्ध पदयात्रा के दौरान बीमार पड़ गए थे जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी. एक्ट्रेस कहती हैं कि आईसीयू में उन्हें देखते ही सुनील दत्त हैरान रह गए थे और सबसे पहले एक्टर के मुंह से निकला था कि ये तुमने क्या किया.
सुनील दत्त ने वहीदा रहमान को देख दिया था शॉकिंग रिएक्शन
वहीदा अरबाज के साथ शेयर करती हैं कि सुनील दत्त की बातें सुनकर वो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई थीं. सुनील दत्त ने 50 साल के लंबे करियर के दौरान 80 फिल्मों में काम किया था. एक्टिंग में जलवा बिखेरने के बाद सुनील दत्त ने राजनीति में कदम रखा था. वो राजनीति की दुनिया में भी उतने ही सफल थे. लंबे समय तक बीमार रहने के बाद सुनील दत्त ने 25 मई, 2005 को अंतिम सास ली थी.
![]()













