इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला।
विस्तार
अगर आप अंतरिक्ष, ग्रह-नक्षत्र और ब्रह्मांड के रहस्यों को करीब से देखना चाहते हैं, तो अब इसका और भी शानदार अनुभव मिलने जा रहा है। प्रदेश की सबसे अनूठी नक्षत्रशाला राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला दो साल बाद नए रूप और अत्याधुनिक तकनीक के साथ मंगलवार से दर्शकों के लिए फिर से खुल रही है। यहां दर्शक थ्रीडी इफेक्ट्स और टाइम मशीन जैसे अनुभवों के जरिये लाखों साल पीछे जुरासिक युग तक और हजारों साल आगे भविष्य तक की यात्रा कर सकेंगे।
नक्षत्रशाला के नवीनीकरण पर अब तक लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार इसका लोकार्पण करेंगे। राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल और प्रमुख सचिव पंधारी यादव भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज के 110 विद्यार्थी शो देखने के लिए पहुंचेंगे।
UP News: ब्रह्मांड की सैर अब और रोमांचक… दो साल बाद नए रूप में खुलेगा इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला; पढ़ें अपडेट
![]()










