Last Updated:
आम्रपाली दुबे ने शादी और मां बनने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह शादी पति की वजह से नहीं बल्कि मां बनने के लिए करना चाहती हैं. उनके बयान ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है.

वैसे तो आम्रपाली दुबे अक्सर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं. जगजाहिर है कि उनका दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ नाम जुड़ता है. दोनों की नजदीकियां भी किसी से छुपी नहीं है. मगर दोनों हमेशा ही एक दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं.
हाल में ही एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने शादी और बच्चों की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने बताया कि उनका अब मां बनने का मन है. वह जहां भी जाती हैं बच्चे बहुत अट्रैक्ट करते हैं. जब भी किसी फैमिली फंक्शन में होती हैं तो सभी कजिन अपने बच्चों के साथ होते हैं.
शादी पर बोलीं आम्रपाली दुबे
Batkuchan यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भोजपुरी क्वीन से पूछा गया कि वह शादी कब कर रही हैं तो आम्रपाली ने ये भी कहा कि आजकल उनपर शादी का फीवर है. घरवाले जिनसे कहेंगे वह शादी कर लेंगी. वह शादी पति की वजह से नहीं बल्कि मां बनने के लिए करना चाहती हैं.
अब आम्रपाली का ऐसा बयान फैंस को शॉक्ड भी कर रहा है कि आखिर निरहुआ और उनके रिश्ते का क्या हुआ? क्या सच में ये रिश्ता टूट गया है या फिर कुछ और बात है. मगर एक्ट्रेस ने इस बारे ज्यादा बात नहीं कही है.
शादीशुदा संग अफेयर
बता दें निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी का नाम मंसा देवी है और वह दो बच्चों के पैरेंट्स भी है. वह फिल्मों के साथ साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










