कुशीनगर की युवती का धर्मांतरण कराने वाला छांगुर बाबा समेत छह लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर पीड़ित युवती का बयान दर्ज करने के लिए तमकुहीराज सीओ लखनऊ पहुंचे हैं। छांगुर बाबा के लिए जाली नोट कांड का आरोपी रफी उर्फ बबलू खान, नौशाद छांगुर बाबा के लिए काम करता था।
ऐसा अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है। बलरामपुर, लखनऊ और कुशीनगर में सक्रिय छांगुर बाबा से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के तार जिले से भी जुड़ गए हैं। इसी गिरोह से जुड़े गुर्गों ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को वर्ष-2017 में 17 साल की किशोरी को जाल में फंसाकर यौन शोषण किया।
![]()











