बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) एक बार फिर रेलवे ट्रैक के बीच में 70 मीटर लंबा सोलर पैनल सिस्टम लगाएगा। यह काम दो महीने के अंदर पूरा होगा। इससे पहले भी 70 मीटर सोलर पैनल लगाया गया था।
बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने रेलवे ट्रैक के बीच में भारत का पहला रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया है जो ग्रीन और टिकाऊ रेल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक के बीच में लगे सोलर पैनल से बिजली बनने लगेगी तो, बाहर से बिजली की आपूर्ति कम हो जाएगी। इससे बचत होगी। रेलवे आत्मनिर्भर बनेगा।
![]()










