Last Updated:
Kareena Kapoor On Why She Named her Son Taimur : फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अभूतपूर्व सक्सेस के बाद ‘बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 16 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही बवाल मच गया. ट्रेलर की शुरुआत में ही एक छोटे से बच्चे की झलक दिखाई देती है. वो अपना नाम तैमूर बताता है. सोशल मीडिया पर इस सीन की चर्चा होने लगी. यूजर्स ने कहा कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे तैमूर पर तंज कसा है. एक्ट्रेस करीना कपूर ने बेटे का नाम तैमूर रखने की वजह का खुलासा किया था.

करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर के नाम फिर से सुर्खियों में है. विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर के शुरुआती सीन से यह विवाद शुरू हुआ है. ट्रेलर की शुरुआत में ही एक बच्चा अपना नाम तैमूर बताता है. विवेक ने भी इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिन्होंने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा है. समरकंद में ताशकंद फाइल्स की शूटिंग के दौरान मैंने तैमूर का मकबरा देखा था. उसके बाहर साफ शब्दों में लिखा है कि उसने सबसे अमीर सल्तनत पर विजय हासिल की है. उसने वहां का शासन लेने से मना कर दिया और कहा कि जब तक वह दिल्ली पर विजय नहीं पा लेता, तब तक इसे स्वीकार नहीं करेगा.’

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में करीना से जब पूछा गया था कि उन्होंने अपने बेटे का तैमूर क्यों रखा, इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘जाहिर है यह नाम मेरे पति सैफ ने चुना था. सैफ को इतिहास से प्यार है. वीर योद्धाओं के पढ़ना उन्हें पसंद है. मेरे ख्याल से वो मंगोल तैमूर के फैन हैं.’

करीना ने कहा, ‘सैफ ने बचपन में ही तैमूर के बारे में बहुत कुछ पढ़ा था. एक और वजह यह भी है कि उनके पड़ोसी का नाम तैमूर था. उसका नाम सैफ को बहुत पसंद था. तैमूर नाम का मतलब ‘आर्यन मैन यानी मजबूत आदमी होता है. जब सैफ ने मुझे इस बारे में बताया तो मुझे भी नाम पसंद आया.’

एक्टर सैफ अली ने भी मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बेटे का नाम तैमूर रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, ‘तैमूर नाम का मतलब आयरन मैन होता है. यह नाम सुनने में बहुत अच्छा लगता है. मैं मंगोल वंश के तैमूर के इतिहास से परिचित हूं. मैंने अपने बेटे का नाम उस तैमूर के नाम पर नहीं रखा है.’

वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली ने आगे कहा, ‘मंगोल शासक तिमूर था, मेरे बेटे का नाम तैमूर है. सुनने में एक जैसा लगता है लेकिन दोनों एकजैसे नहीं है. मेरे पड़ोस में रहने वाले तैमूर नाम के एक शख्स के नाम पर मैंने अपने बेटे का नाम रखा है. मैंने अपनी बेटी का नाम भी कजिन के नाम पर रखा है.’

2018 में इंडिया टुडे से बातचीत में करीना कपूर ने बताया था कि उन्होंने बेटे का नाम फैज रखने पर भी विचार किया था. करीना ने कहा था, ‘बेटे का तैमूर नाम रखने पर ट्रोलिंग हुई लेकिन बहुत लोगों ने हमारा समर्थन भी किया है. जिस दिन मैं अस्पताल में डिलीवरी के लिए जा रही थी, मेरी सैफ से बातचीत हुई थी. सैफ ने बच्चे का नाम ‘फैज’ रखने के लिए कहा था. उन्होंने कहा था कि बेबो! यह नाम एक शायर का है. मुझे नाम पसंद नहीं आया था. फिर ‘तैमूर’ नाम सुझाया. मैंने बहादुर बच्चे को जन्म दिया है. मुझे इस पर गर्व है.’

एक्ट्रेस करीना ने 16 अक्टूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी रचाई थी. दोनों के बीच 11 साल का एज गैप है. दिसंबर 2016 में उनके पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ था. तैमूर नाम पर रखने पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है. दरअसल, तैमूर लंग ने 14वीं सदी का शासक था. 1398 में उसने दिल्ली सल्तनत पर आक्रमण किया था. दिल्ली के सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद को हराकर दिल्ली को लूटा और तबाह कर दिया. आक्रमण के दौरान बड़े पैमाने पर कत्लेआम और लूटपाट की थी.
![]()











