Last Updated:
भारत के ओटीटी चार्ट में दूसरे स्थान पर ‘सलाकार’ काबिज है. मौनी रॉय के जासूसी थ्रिलर को पहले हफ्ते में 40 लाख व्यूज मिले, जिसके साथ यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में टॉप 3 शामिल हो गई है.
‘सलाकार’ में मौनी रॉय ‘मरियम’ के किरदार में नजर आईं.सीरीज में मौनी रॉय एक दमदार और नए अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों द्वारा इसकी इंटेंस कहानी, स्टाइलिश निर्देशन और प्रभावशाली अभिनय के लिए सराहा जा रहा है. फारूक कबीर के निर्देशन में ‘सलाकार’ में जासूसी, ड्रामा और सस्पेंस का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहा है. इसकी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक रूप से संपन्न कहानी ने इसे एक ‘बिंज-वॉर्थी’ शो बना दिया है, जिससे यह हफ्ते की टॉप 5 सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में शामिल हो गई है.

(फोटो साभार: Instagram@imouniroy)
‘मरियम’ के किरदार में छा गईं मौनी रॉय
ऑर्मैक्स की सूची के अनुसार, ‘सलाकार’ की जासूसी और देशभक्ति से भरपूर कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने भी इस बात पर सहमति जताई और अपनी प्रतिक्रियाओं में लिखा कि उन्होंने ‘सलाकार’ देखी और मौनी रॉय द्वारा निभाए गए ‘मरियम’ के किरदार को बेहद पसंद किया. जैसे-जैसे चर्चा बढ़ रही है और व्यूअरशिप लगातार बढ़ रही है. ‘सलाकार’ आने वाले हफ्तों में भी ओटीटी की दुनिया में एक मजबूत दावेदार बनी रहने वाली है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










